अररिया, रंजीत ठाकुर। स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रोफेसर कॉलोनी फारबिसगंज के 38 भैया बहन आठ आचार्य-आचार्या एवं प्रधानाचार्य द्वारा देश दर्शन कार्यक्रम सत्र (2023 – 24) बुधवार को संपन्न किया गया । जिसमें वराहक्षेत्र नेपाल के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल वराह बाबा का दर्शन किया गया । यह एकता हिंदू का क्रांति तीर्थ स्थल है जो नेपाल कोशी प्रदेश के वराह क्षेत्र सुनसरी कोका और कोशी नदी के संगम के बीच बना हुआ है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कुमार झा ने बच्चों को इस स्थल के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया एवं बच्चों ने प्रत्यक्ष उस हर एक स्थल का दर्शन किया एवं धार्मिक महत्व समझा । प्राकृतिक दृश्य एवं मनमोहक मंदिर नदी आदि का बच्चों ने भ्रमण किया । बच्चे पूर्व से ही उस स्थल के बारे में काफी उत्साहित थे । क्योंकि कक्षा कक्ष में कई बार बच्चों को इस स्थल के बारे में बताया गया था लेकिन जब प्रत्यक्ष बच्चों ने इस के दर्शन किए तो वह अभिभूत हो गए ।
यह देश दर्शन बच्चों के परियोजना कार्य को सरल एवं सुगम में बनाएगा। अभिभावकों में भी इस देश दर्शन के बारे में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, अरविंद कुमार दास, संतोष कुमार दास, अनिल कुमार , रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, बुल्टी मित्र, विनोद कुमार राय, रंजीत सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
