उत्तरप्रदेश

15 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर तक पार्टी का “झण्डा लगाओ” चलेगा अभियान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आगामी विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर तक पार्टी का “झण्डा लगाओ” अभियान चलेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कानन न कहा कि इस अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से झण्डा लगाएंगे। जिसकी बीच-बीच मे समीक्षा भी होती रहेगी। कान्हजी ने प्रेस को बताया कि जनपद में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी गण और सभी कार्यकर्ता आज ही से सक्रियता से लग गए हैं। जिससे कि 25 दिसम्बर आते-आते पूरा जनपद समाजवादी झण्डा से पट जयेगा। इस अभियान के बाद बलिया जनपद जिसे विकास कार्यो में वर्तमान सत्ता द्वारा अनदेखा किया गया है। यहाँ की जनता खुल कर उन्हें जबाब दे देगी।

Related posts

पूर्व CRPF जवान की हत्या के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, एडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

पूर्व CRPF जवान की हत्या के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, एडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

जलस्तर के बीच नाव से पढ़ने स्कूल जाने के लिए मजबूर छात्र

error: