उत्तरप्रदेश

मंत्री के पत्र पर पूर्व मंत्री नारद राय ने डीएम को सौपा ज्ञापन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा मीडिया को दिये गये बयान तथा जिलाधिकारी को सौंपे उस पत्र के खिलाफ पूर्व मंत्री नारद राय ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है, जो ‘नगर की मस्जिद से उठने वाली आवाज से विद्यार्थियों सहित आम लोगों को परेशानी का जिक्र करते हुए तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने के लिए लिखा गया है.

Advertisements
Ad 1

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री का यह कार्य बलिया की गंगा जमुनी तहजीब को खराब करने वाला है। मंत्री समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक त्योहारों पर डीजे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है, परंतु यह कार्य केवल वर्ग विशेष पर लागू है। अन्य आयोजनों में खुलेआम डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंत्री जी को आगे भी लड़ाई लड़नी है। इसलिए उन्हें ऐसा बयान देकर समाज को बांटने का प्रयास नहीं करना चाहिए। श्री राय ने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई काम ही नहीं किया है, जिससे विकास हो सके। इस बावत पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: