बिहार

चूल्हे की राख से लगी आग से दर्जनों घर जलकर राख

दानापुर: दियारा के पानापुर गांव स्थित बिंद टोली वार्ड नंबर एक में भगतीनिया देवी के घर में आग लग गई। जिस वजह से कई अगल बगल के घर भी आग के चपेट में आ गए। वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने चूल्हे का राख फेक दिया था, उसी के कारण आग लग गई। इस दौरान बिनोद महतो,बेनी महतो सहीत दर्जनों लोगों के घर और सम्पति आग में जल कर राख हो गए। इस घटना में बसंत महतो की एक भैस भी जल कर मर गई।इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की तेज लपटों के सामने किसी की एक न चली।इस बात की तत्काल सूचना पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिद्वार राय द्वारा मिलने के बाद बीजेपी नेता भाई सनोज यादव ने अकिलपुर थाना प्रभारी एवं दानापुर अचंला अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दिया और तत्काल अगलगी के स्थान पर दमकल की गाड़ियां भेजने को कहा।वही दमकल की दो गाड़ियों ने जाकर आग बुझाने का काम किया।वही भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया कि शीघ्र पिड़ित परिवार को राश एवं तिरपाल दिया जाय,जिससे गरीबो को खुले में सोना नहीं पड़े।

Related posts

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

रहमानी 30 के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

error: