झारखण्ड

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर खाक

IMG 20210612 WA0074

धनबाद: गोविंदपुर थाना अंतर्गत परासी गांव के बरहीड़ टोला में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से खुर्शीद अंसारी व रफीक अंसारी के मकान में डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्वजनों की सूचना पर दमकल ने पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि खुर्शीद अंसारी व रफीक अंसारी को दो प्रधानमंत्री आवास मिला था । दोनों भाई ने मिलकर आवास का निर्माण किया। उस आवास में बिचाली रखा हुआ था।

शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट के कारण अचानक बिचाली में आग लग गई। घर में भी करंट का अहसास होने लगा ।इसको लेकर स्वजनों में अफरा-तफरी मच गई। विद्युत कनेक्शन को विच्छेद करने के बाद स्वजनों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन संभव नहीं हो पाया । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल के विभागीय अधिकारी को दी। दमकल ने पहुंच आग पर काबू पाया। हालांकि इससेे पहले आगजनी से घर के अंदर में रखी जरूरी सामग्री पूरी तरह जल गई । पस्वजनों का कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जल गई है। घर की दीवार भी फट गई है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार