बिहार

जमीनी विवाद में बाप- बेटे पर चली गोली, बेटे की हुई मौत!

औरंगाबाद(प्रमोद सिंह): जमीनी विवाद में बाप- बेटे पर चली गोली, बेटे की हुई मौत, पिता जख्मी हालत में इलाजरत। शुक्रवार की सुबह होते ही जमीनी विवाद में गोलीबारी हो गयी। इस घटना में जहां एक युवक को गोली लगने से मौके पर मौत हो गयी वहीं उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं। मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शमशेर नगर की है। मृतक 39 वर्षीय मनोरंजन शर्मा उसी गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा का बेटा बताया जाता है। इस घटना में मृतक का पिता उपेन्द्र शर्मा भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर की पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

गोली मारने का आरोप लगा जदयू नेता पर

Advertisements
Ad 1

गोली मारकर युवक की हत्या की मामले में पुलिस ने उसके पिता जख्मी उपेन्द्र शर्मा का बयान दर्ज किया है। जिसमें जख्मी पिता ने जदयू के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद नन्हकू पांडे पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की बात बताई है। साथ ही शमशेरनगर पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रबंधक प्रिंस कुमार, उप मुखिया रविरंजन कुमार, पूर्व जिला पार्षद के भाई हरे कृष्ण पांडे व कृष्णा पांडे पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: