बिहार

मैगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 घंटे के अंदर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार!

गया(अरुणजय प्रजापति): भोला भारती स्व. जरा भारती, ग्राम-सूजी, थाना-डुमरिया के निवासी पुत्री मनती देवी एवं अपने तीन बच्चों, पति चन्दन भारती, पिता संतन भुइया,ग्राम पन्छन्दा, थाना-मैगरा में प्रताड़ित किया गया। जिससे उनकी पुत्री मनाती देवी ने अपने तीन बच्चों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मैगरा थाना कांड संख्या-37/23 दिनांक 28.04.2023 धारा-498(ए)/306 आईपीसी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्रवाई- इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गम्भीरता से लेते हुए मैगरा थानाध्यक्ष को मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को अविलम्ब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। घटना घटित होने के 2 घंटे के अंदर ही मृतक मानती देवी के पति चंदन भारती पिता-संतन भुइया, ग्राम पन्छन्दा, मैगरा थाना के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: