- शांति में भंग डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा
- लाइसेंस लेने के लिए पहचान पत्र जरूरी
- डीजे, जुलूस व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध
- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य
पटनासिटी(रॉबिन राज, ब्यूरो रिपोर्ट): दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को गुलजारबाग मैदान स्टेडियम में एसडीओ मुकेश रंजन की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवम शांति समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई. जिसमे सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर सिटी अनुमंडलाधिकारी ने पूजा समितियों के सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस बार कोरोना के कारण मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है. प्रतिमा बैठाने वाले सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. उनको लाइसेंस लेने के लिए अपना नाम, पता व मोबाइल नम्बर के साथ अपनी एक पहचान पत्र देनी होगी. रंजन ने आगे कहा की शांति में भंग डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. दुर्गापूजा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस भी नही निकाला जाएगा. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

सिटी डीएसपी अमित सरण ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस त्योहार पर पैनी निगाहें बना कर रखेंगे. पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी. अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी. इस बैठक में डीसीएलआर, अग्निशमन पदाधिकारी, विधुत विभाग के निगम के साथ कई थानों के प्रभारी एवम अन्य विभाग के अधिकारी के साथ-साथ शांति समिति के राम जी योगेश, अंजू सिंह, प्रफुल पांडेय, चुन्नू चंद्रवंशी, डॉ० राजीव गंगौल, राजेश कुमार टिल्लू सहित अन्य सदस्यगण शामिल हुए।
