बिहार

हर्षोल्लास के साथ ईद-उल अजहा की नमाज अदा की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर   सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी आसपास के गांव के तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल अजहा की नमाज अदा की गई। गांव और शहरों में सुबह से ही बकरीद को लेकर लोगों में काफी चहल-पहल व उत्साह देखने को मिला, सभी ईदगाह और मस्जिद में सुबह से ही ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जूटने लग गई थी,लोगों ने बड़े हर्ष व उल्लाष के साथ बकरीद की नमाज अदा की।

Advertisements
Ad 1

नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दिया और अल्लाह से स्वस्थ रखने की दुआए की। इसी कड़ी में फुलकाहा थाना क्षेत्र सभी स्थानों पर नमाजियों ने सौहार्द वातावरण में हर्षो उल्लास के साथ बकरीद का त्यौहार मनाया। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। इस दौरान सभी मस्जिदों में काफी संख्या में नमाजी जुटे हुए थे। नमाजियों ने देश में अमन व चैन और शांति की दुआए मांगी साथ ही सभी को संदेश दिया।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: