उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरुवार को कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बलिया-बैरिया एनएच के किनारे हो रहे कार्यों के अलावा बकुल्हा-संसार टोला (बीएसटी) बंधे पर हो रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 जून तक कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके लिए कम से कम दो सौ मजदूर लगाकर तेजी से कार्य कराया जाए। कार्य मे मानक का विशेष ख्याल रखा जाए.

Advertisements
Ad 2

बाढ़ एक्सईएन ने बताया कि बीएसटी बंधे पर किमी 3.700 से 4.115 के मध्य जाली बोल्डर से निर्मित 400 मीटर तक प्रथम परत का कार्य हो चुका है, जबकि 200 मीटर तक द्वितीय परत तक कार्य हो चुका है। यह भी बताया कि गंगा नदी के किनारे रामगढ़ में विवादित भूमि के सम्बन्ध में सम्बन्धित से वार्ता कर कार्य शुरू कराया का प्रयास हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम राजेश यादव को निर्देश दिया कि दो दिवस के भीतर भूमिधारक एवं परियोजना अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना कार्य को पूर्ण करने में आ रही बाधाओं का तत्काल समाधान कराएं।

Related posts

बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में याद किये गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव : रीना त्रिपाठी

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया : शैली

शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर होंगी कड़ी कार्रवाई डीएम

error: