बिहार

7 सितम्बर से बिहार के नगर निकायों में होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में हुआ प्रदर्शन

पटना(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य के नगर निगम, नगरपरिषद नगर पंचायत में 7 सितम्बर से होने वाले हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम के कर्मियो ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन पटना नगर निगम प्रधान कार्यालय मौर्य लोक पर किया गया. प्रदर्शनकर्मी दैनिक मजदूरो का स्थायीकरण, समान काम का. समान वेतन, 18000 से 21000 तक वेतन के पक्ष में नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन स्थल पर सभा हुई जिसे सम्बोधीत करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा दैनिक मजदूरों के स्थाईकरण, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अलोक में 18000-21000 वेतन निर्गत होने तक हड़ताल जारी रहेगी. मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा समाप्त किये गये समूह घ के पद को बहाल किया जाये, निगम के स्वायत्तता पर हमला बन्द किया जाये. सभा का संचालन करते हुए समन्वय समिती के संयोजक मँगल पासवान ने आउटसोर्स कर्मियॉ को निकाय कर्मचारी में समायोजन करते हुए आउटसोर्स को समाप्त करने की माँग की.

Advertisements
Ad 1

सभा को पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सचिव देवेन्द्र प्रसाद, उपधयक्ष अरविंद सिंह, सुजित पासवान, पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के महासचिव नीरज वर्मा, सचिव राज मोहर सिंह, हिन्द मजदूर सभा के नेता बिन्देश्वरी सिंह के साथ ही दुर्गा गोंड, चन्दन कुमार, भूषण भारती, सतीश नारायण मिश्र, मोती राम,रामदेवराम मानतीदेवी सहित अन्य लोगॉ ने सम्बोधित किया. हड़ताल के समर्थन में 2 सितम्बर को काला बिल्ल लगाकर निगमकर्मी काम करेंगे, 4 सितम्बर को अंचल कार्यालयो पर झाडू बेल्चा के साथ और 6 सितम्बर को पटना के मुख्य सडक पर हड़ताल मार्च किया जायेगा।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: