बिहार

टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने में जीविका दीदियों ने लगाया जोर

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले में टीकाकरण महाभियान के तहत आज मंगलवार दिनांक 31 अगस्त 2021 को जिलाधिकारी के आदेशानुसार मिशन 1 लाख के तहत बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने टीका लगवाया। जिले के सभी 9 प्रखंडों में व्यापक पैमाने पर कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया। इस कार्य को सफल बनाने के लिए जीविका के प्रखंड एवं जिला स्तर के कर्मचारी कई दिनों से मोबिलाइजेशन में लगे थे। इस टीकाकरण महा- अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका की ओर से पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तर पर माइक्रो प्लानिंग की गई थी। जिसमें जीविका से जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस महा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जीविका के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि इस टीकाकरण महा अभियान का मुख्य उद्देश्य दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जिला रोजगार प्रबंधक सह स्वास्थ्य पोषण प्रबंधक प्रभारी अमित सागर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक कारगर उपाय है। साथ में मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना, इसके अलावा सामाजिक दूरी जैसे व्यवहार आदि को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि दीदियों का कोरोना वायरस से बचाव हो सके। इसके लिए स्वास्थ्य एमआरपी, सीएनआरपी एवं सीएम के माध्यम से घर-घर जाकर दीदियों को जागरूक किया जा रहा है। जीविकाकर्मी और कैडर्स के सामूहिक प्रयास का ही नतीजा रहा कि एक ही दिन में जिले में बड़ी तादाद में जीविका दीदी और उनके परिवार के सदस्यों ने टीका लिया। इस दौरान दीदियों का उत्साह चरम पर देखा गया।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: