झारखण्ड

बाढ़ से उफनती नदी को पार कर गांव में जाती है बच्चों को टीका देने

IMG 20210621 WA0026

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ की एएनएम मानती कुमारी जो विपरीत परिस्थितियों में भी पिछड़े क्षेत्रों में जाकर बच्चों को नियमित टीका देती हैं। प्रयास यही कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं। टीकाकरण के लिए गांव जाने के दौरान नदी भी पार करना पड़ता है तो वो पीछे नहीं हटती हैं। बाढ़ से उफनती नदी को पार कर गांव में बच्चों को टीका देने जाती हैं और इस दौरान उन्हें अपनी डेढ़ साल की एक बच्ची को भी साथ लेकर जाना पड़ता है। क्योंकि बच्ची को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकती हैं। उनके साथ मदद के लिए उनके पति सुनील उरांव भी होते हैं। एनएफ.उन्हें प्रतिदिन महुआडांड़ स्थित अपने घर से 20 किमी की दूरी तय कर 3-4 किमी पैदल चल अक्सी पंचायत के तिसिया, गोयरा, सुगाबांध आदि गांव जाना होता है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार