क्राइमताजा खबरेंबिहार

छापेमारी में 4350 लीटर विदेशी शराब की जब्ती तथा एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

फतुहा: इंडस्ट्रियल एरिया में सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में आज चला छापेमारी अभियान।जिलाधिकारी ने शराबबंदी अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश. जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में आज पुनः शराब के अवैध धंधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत नालंदा फैक्ट्री के बंद पड़े गोदाम में छापेमारी की गई. छापेमारी में कुल 490 कार्टून/ अर्थात 4350 लीटर विदेशी शराब की जब्ती की गई है। मौके वारदात सन्नी कुमार नामक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गई है। इस अभियान में सहायक आयुक्त उत्पाद श्री किशोर कुमार साह सहित उत्पाद विभाग के कई अन्य अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: