उत्तरप्रदेश

खड़ी बोलेरो में अराजक तत्वों ने लगाई आग

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): गड़वार- पियरिया मार्ग स्थित अजीत सिंह के मकान के बाहर दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को बुधवार की देर रात में अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। बोलेरो का इंजन सहित टायर जल गया।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को सुबह आवश्यक पड़ताल किया. अजित सिंह के घर के बाहर बोलेरो गाड़ी खड़ी थी।घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए।देर रात में टायर फटने की तेज आवाज हुई जिसको सुनकर अजीत की नींद खुल गई बाहर जाकर देखा तो खड़ी बोलेरो के इंजन व चारों टायर में आग लगा हुआ था।परिजनों को जगाकर बताया। परिजनों ने आग पर किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।गुरुवार को सुबह अजीत ने लिखित तहरीर देकर इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक जांच की।

Advertisements
Ad 1

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: