क्राइमताजा खबरेंबिहार

गोलियों की माला पहनकर नौबतपुर का बदमाश दे रहा निर्वाचन आयोग और प्रशासन को चुनौती!

नौबतपुर(अजीत यादव): बिहार में पंचायती राज चुनाव का दो चरण खत्म हो गया है। वहीं तीसरे चरण की तैयारी चल रही है. लेकिन पटना के नौबतपुर इलाके में आगामी 8 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान से पहले अपराधियों का जलवा खुलकर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि मतदान से पहले ही लोगों में भय का माहौल बना है. गौरतलब है कि 24 घंटे पहले गोलीबारी के बाद एक युवक की गोलियों की माला पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बता दें कि गुरुवार को नौबतपुर के एक पंचायत से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें युवक मोतियों या फूलों की नहीं, बल्कि राइफल की गोलियों की माला पहने हुए हैं। इसके चलते लोगों में भय का माहौल बना गया है.ऐसे में नौबतपुर पंचायत में स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की कल्पना कितना उचित होगा यह तो आगामी 8 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के दिन ही पता चलेगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वायरल फोटो गदाईपुर गांव के एक ही युवक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टि न्यूज क्राइम 24 नहीं करता है। वायरल वीडियो पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि नौबतपुर प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत में चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा सकती है। लोगों को यह भी डर सताने लगा है कि क्या पंचायत चुनाव के दौरान नौबतपुर में खून की नदियां बहंगी या फिर शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव होगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: