झारखण्ड

बिल्डर के साथ मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): कोयलांचल में खान ब्रदर्स के गुर्गे के नाम से रंगदारी की मांग की जा रही है. जिसकी एक घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.मामला वासेपुर के आरा मोड़ की है, जहां मंगलवार को एक बिल्डर के आवासीय कार्यालय में घुसकर मिट्ठू खान व एक उनके साथी के द्वारा बिल्डर अब्दुल राशिद अंसारी से रंगदारी की मांग की गयी. वहां बिल्डर के साथ मारपीट की गयी. जिसमें वो घायल हो गये.

Advertisements
Ad 1

भुक्तभोगी ने बताया कि वह आरामोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रतिदिन के तरह बैठ कर कुछ कागजी कार्य कर रहे था. इसी बीच दो लोग उससे रंगदारी की मांग करने लगे. मना करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. बिल्डक किसी तरह से जान बचाकर भागने लगे. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. हमले को लेकर बैंक मोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: