बिहार

बीआरसी पर दलालों का कब्जा

मनेर(आनंद मोहन): मनेर प्रखंड के कुछ शिक्षकों द्वारा बीईओ पर आरोप लगाया गया है कि बीआरसी मनेर द्वारा मोटी रकम उगाही करके चुनिंदा शिक्षकों का अंतर वेतन भुगतान हेतु जिला कार्यालय को पत्र भेजा गया। जबकि प्रखंड करीब ढाई सौ शिक्षक इसी इन्तेजार में हैं कि कब उनका अंतर वेतन का भुगतान हेतु बी आर सी से कुछ पहल हो। परंतु ऐसा आज तक नहीं हुआ। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने बताया कि बी आर सी में हमेशा अनाधिकृत रूप से दबंग प्रवृत्ति के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहते हैं जो शिक्षकों पर रोब झारने एवं राशि लेकर काम करवाने की बात करते हैं। इन लोगों के द्वारा मातृत्व अवकाश या चिकित्सकीय अवकाश में मोटी रकम की मांग की जाती है। पटना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मनेर से ढाई सौ शिक्षकों का प्रपत्र नहीं भेजने व 15 शिक्षकों का प्रपत्र भेजने का कारण पूछा है। दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया तो बीईओ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई हेतु विभाग को अनुशंसा करने की बात कही गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: