बिहार

बिहार जो ठानता है, उसे पूरा करता है : अश्विनी चौबे

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जो बिहार ठानता है, उसे पूरा कर दिखाता है। शनिवार को बिहार की जनता ने इतिहास रच दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक साथ 78 हजार से अधिक लोगों ने तिरंगा फहराने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

Advertisements
Ad 1

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव” ऐतिहासिक रहा। 5 किलोमीटर तक लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोगों के पहुँचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वीर कुंवर सिंह का स्मारक बनाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके बारे में और अधिक देशवासी जान सकेंगे और वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महा नायक है, जो सदियों तक देशवासियों को देश भक्ति के प्रति उनका कृतित्व व्यक्तित्व प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने नवग्रह वाटिका का भी वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय परिसर में उद्घाटन किया।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: