क्राइमताजा खबरेंबिहार

बसमतिया पुलिस ने शराब के साथ पल्सर बाइक को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बसमतिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 लीटर शराब के साथ पल्सर बाइक को किया जप्त। वहीं तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़ मौके से हुए फरार। इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की तस्कर नेपाल के रास्ते पल्सर बाइक से शराब लेकर बाईपास रास्ते से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ गश्ती के लिए निकल गया, उसी दरमियान तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया प्रवेश करते ही तस्कर जैसे ही पुलिस बलों को देखा अपनी पल्सर बाइक छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला ,वहीं बाइक को कब्जे में लेकर तलाशी किया गया तो बाइक से नेपाल निर्मित उमंगा नामक शराब 9 लीटर एवं विदेशी शराब 8 लीटर तथा किंगफिशर नामक शराब 10 लीटर बरामद हुआ। वहीं गुरुवार की देर रात भी 81 बोतल शराब जप्त करने में सफलता पाया था। जप्त शराब बाइक पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

error: