नई दिल्ली

नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी से मिली

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): सुप्रीम कोर्ट ने नेता नूपुर शर्मा को बड़ी राहत देते हुए जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज किए गए सभी केसों को दिल्ली ट्रांसफर करने का निर्देश देते हुए क्लब की गई एफआईआर की जांच दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

नूपुर शर्मा की याचिका पर पिछले महीने सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की निलंबित नेता को बड़ी राहत देते हुए 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके साथ-साथ कोर्ट ने केंद्र और उन राज्यों को नोटिस जारी किया है, जहां उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस नोटिस में अदालत ने राज्यों और केंद्र सरकार से पूछा था कि नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज केसों को एक ही स्थान पर क्यों न ट्रांसफर कर दिया जाए।

Advertisements
Ad 1

अलग-अलग राज्यों में 9 एफआईआर नूपुर शर्मा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 9 एफआईआर दर्ज हैं और उन सभी को एक ही जगह ट्रांसफर कर दिया जाए ताकि देश के अलग-अलग शहरों में उन्हें यात्रा न करनी पड़े। नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा था कि उनकी मुवक्किल की जान को खतरा है और तमाम जगहों से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इस पर अदालत ने कहा था कि हम आपके कानूनी विकल्पों को बरकरार रखना चाहते हैं। साभार

Related posts

बॉलीवुड की हस्तियों के साथ संजय भूषण ने जन्मदिन मनाया

डॉ.शर्मा अध्यक्ष,डॉ. रमण महासचिव एवं डॉ. पाठक समन्वयक

पाकिस्तान को खाली करना होगा POK, कश्मीर पर दूसरे देश का दखल मंजूर नहीं : भारत

error: