बिहार

रैफ के साये में मनेगी बकरीद, संवेदनशील स्थलों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): कुर्बानी व त्याग का पर्व शहर में शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाने के लिये सरकार ने राजधानी पटना के अति संवेदनशील माने जाने वाले फुलवारी शरीफ में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की है बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया थानाध्यक्ष फुलवारी ने बताया कि शहर में सभी प्रमुख चौक चौराहों संवेदनशील स्थलों पर रैफ सहित अन्य पुलिस जवानों की मुस्तैदी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी तरह चौकस कर अलर्ट पर रखा गया है.

Advertisements
Ad 1

वहीं पटना जिला प्रशासन ने थाने में बैठक कर कोरोनावायरस के नए स्वरूप डेल्टा वायरस के खतरे को बता कर लोगों को आगाह किया है कि बकरीद का पर्व जरूर मनाए लेकिन अपनी और समाज के लोगों को जिंदगी को जोखिम में न डालें। फुलवारी थाना परिसर में हुई बैठक में सदर एसडीओ पटना ने कहा कि सरकार आम जनता और समाज के हर वर्ग के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हैं कोरोना से बचाव करके बकरीद का पर्व मनाने ने की अपील कर रही है। इस बैठक में डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा, नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम,थानाध्यक्ष आर रहमान , वार्ड पार्षद मिन्हाज सहित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: