क्राइमबिहार

160 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

मनेर(आनंद मोहन): बुधवार को मनेर थाना क्षेत्र हल्दीछपड़ा शमशानघाट के समीप गुमटी से 375 ml के 160 बोतल अग्रेंजी शराब पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के छापेमारी में बुधवार को मनेर पुलिस हल्दीछपड़ा गंगा नदी कि ओर गया। उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिला की हल्दीछपड़ा शमशानघाट के समीप गुमटी में शराब बेची जा रही हैं। सूचना पर पुलिस जैसे ही वहां पहुंची, गुमटी छोड़ दो लोग फरार हो गए। गुमटी में तलाशी के दौरान चौकी के निचे से 375 ml के इम्पेरिल ब्लू का 160 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद कर थाने लाया। पुलिस के इस कारवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हैं। वहीं पुलिस शराब से जुड़े लोगों की पता लगा रही हैं। शराब में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: