बिहार

बछवाड़ा के कार्यपालक सहायक की कोरोना से मौत!

बेगूसराय(राकेश कुमार यादव): प्रखंड सहकारिता कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार ठाकुर की मौत मंगलवार को हो गई। बछवाड़ा बीडीओ पुजा कुमारी नें उक्त कार्यपालक सहायक की मौत के खबरों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे विगत कई दिनों से कोरोना पाॅजिटिव थे, कोरोना पाॅज़िटिव होने के पश्चात वे होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। जबकि बछवाड़ा बीसीओ कमलेश कुमार राय नें बताया कि उक्त कार्यपालक सहायक टायफाइड की बीमारी से भी ग्रसीत थे। वर्तमान में उनका इलाज रमेश कुमार से चल रहा था। मगर स्थिति काफी बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। साथ हीं उन्होंने बताया कि उक्त कार्यपालक सहायक से हमलोगों का आत्मिय लगाव था। उनके दो बच्चे क्रमश: एक एवं एक पुत्री के सर से पिता का साया तो छीना हीं, साथ हीं हमलोगो वें एक सहकर्मी को सदा के लिए खो दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: