पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) कनक भूषण मिश्र द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया और विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की एवं देशहित और राष्ट्रीय भावनाओं की अभिव्यक्ति चित्रकारी के माध्यम से बखूबी हुई, इसे रेखांकित किया। प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मो. तकी और असिस्टेंट कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिशा के नेतृत्व में सैकडों बच्चे विभिन्न सेनानियों की झांकी (वेष-भूषा) महाविद्यालय से हरमंदिर साहेब (गुरुद्वारा) तक निकाली गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थित रही। डॉ. करुणा राय, डॉ. पुष्पा सिन्हा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. कानन कांति धर, डॉ. एम.एस.टी. असलम, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जनमेजय कुमार, डॉ. मो. तकी, डॉ. अनिशा कुमारी, सीमा कुमारी,..की गरिमामय उपस्थिति रही। होनहार स्वयंसेवकों को पुरस्कृत भी किया गया जिनमें प्रथम पुरस्कार मुस्कान शाह, द्वितीय पुरस्कार तनु श्री और तृतीय पुरस्कार चाँदनी कुमारी को दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से बच्चों में देश भक्ति का भाव जागृत करने का सफल प्रयास किया गया। अमर सेनानियों की कुर्बानियों को रेखांकित किया गया।
