बिहार

संपतचक के प्रेमलोक मिशन स्कूल में शुरू हुआ अन्नपूर्णा रसोई

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रामनवमी की पूर्व संध्या पर पटना के संपतचक प्रखंड के बैरिया मां शारदा पुरम प्रेमलोक मिशन स्कूल परिसर में भजन करें भोजन करें विषय पर मां अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया। पटना और आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों लाचार और असहाय व महिलाओं के लिए रहने व खाने-पीने का पूरा इंतजाम प्रेमलोक मिशन स्कूल परिसर में किया गया है । ऐसे सभी बंधु जिनके परिवार वालों ने उन्हें छोड़ दिया है या वे अपने जीवन को जीने में असमर्थ और असहाय महसूस कर रहे हैं अथवा बीमारी के वजह से उनका जीना दुश्वार हो गया है उनके लिए प्रेमलोक मिशन स्कूल में दरवाजे खुले हुए हैं।

Advertisements
Ad 1

प्रेमलोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरु प्रेम ने बताया कि बुजुर्गों और सहयोग गरीबो लाचारों को प्रेमालोक मीशन के द्वारा मां अन्नपूर्णा रसोई के जरिये भजन करें- भोजन ( प्रसाद ग्रहण ) करें कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं बुजुर्गों लाचारों को परिवार के लोग असहाय छोड़ देते हैं उनके लिए आश्रय भोजन और कपड़ा की व्यवस्था प्रेमालोक मिशन के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे दानवीर स्मृतिशेष शिवजी सिंह पुत्र राकेश कुमार द्वारा आजीवन ईंधन आपूर्ति किए जाने का वचन प्राप्त हुआ । संपतचक के पूर्व मुखिया राकेश कुमार के श्रीपति भारतगैस परिवार को हरि कीर्तन मंदिर की ओर से साधुवाद दिया गया।

Related posts

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

error: