बिहार

घूरना थाना में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


अररिया, रंजीत ठाकुर : आगामी होने वाले बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना परिसर में रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह एवं घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बैठक के दौरान जनप्रतिनिधि व आम लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने का अपील किया।

Advertisements
Ad 1

बताया कि किसी भी तरह का अफवाह पर ध्यान ना दें अफवाह फैलाने वाले को समय रहते चिन्हित कर जानकारी दें हर हाल में शांति व्यवस्था में बकरीद पर्व संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तेद है। हालांकि मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाने का भरोसा दिलाया है।बैठक के दौरान मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दरोगा कुणाल कुमार के अलावे पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद सबा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मो जहांगीर खान, पंसस अमोल झा, पूर्व मुखिया मो हदीश, भाजपा नेता प्रवीण झा, मो समीम, शंकर झा, कमलेश साह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: