ताजा खबरेंबिहार

दो ट्रक और एक बाइक में भीषण टक्कर, घटनास्थल पर चालक की मौत!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): सड़कों पर रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. ताजा मामला बाईपास थाना क्षेत्र के महादेवस्थान NH-30 पर का है, जहां अहले सुबह दो ट्रक और एक बाइक में भीषण टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. वहीं घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला.

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों का कहना है कि आये दिन महादेव स्थान NH-30 के पास सड़क दुर्घटना लगातार होते रहती है. सरकार को यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण करा देना चाहिए, ताकि इस तरह का दुर्घटना ना हो सके. वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल के चालक जालंधर कुमार के रूप में हुई हैं।

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा आदर्श केंद्रीय कारा बेउर,का औचक निरीक्षण

error: