पंजाब

सिविल कोर्ट परिसर, हाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर, हाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोहम्मद गयासुद्दीन, वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री शुभांक मिश्रा (भा0पु0से0) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान कुल 2,772 मामलों का निष्पादन करते हुए ₹5,17,78,957 की राशि का सेटलमेंट किया गया।

लोक अदालत के माध्यम से आपराधिक सुलहनीय मामलों, मोटर वाहन दावा वाद, श्रम एवं वैवाहिक विवाद, दीवानी वाद तथा ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न मामलों का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया।

सुलह से समाधान न्याय की सरल एवं प्रभावी राह।

वैशाली प्रशासन एवं पुलिस नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं न्यायोन्मुखी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

युवक के अपहरण व लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश

दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली समेत कई मामलों का लोक अदालत में निपटारा

बाइक लूटने वाले तीनों आरोपी वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीनी गई बाइक बरामद!

error: