बिहार

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा अगमकुआं थाना का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच को और अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में भीआवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

मगध केवल एक भू-खंड का नाम नहीं, अपितु भारत की गौरवशाली इतिहास : विकास वैभव

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध