बिहार

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना कांड संख्या 551/25 के आरोपी राधे यादव, पिता कृष्ण यादव, निवासी किला घाट, चौक थाना क्षेत्र के घर पर पुलिस ने विधिवत इश्तेहार चस्पा किया।

थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया की राधे यादव एवं उसके परिवार के सदस्य स्मैक और शराब की बिक्री के आरोप से जुड़े कई मामलों में फरार चल रहे हैं। इसी क्रम में न्यायालय के आदेश के तहत आरोपी के घर पर 84 बीएनएसएस के तहत इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा