बिहार

नगरनिगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल हुई : पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) नगरनिगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में उपमहापौर पल्लवी गुप्ता शामिल हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, खराब सड़कों एवं जलजमावआगामी पर्व-पूजा को देखते हुए विशेष व्यवस्था लंबित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज एवं शहर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मैंने स्पष्ट रूप से जनकल्याण को देखते हुए सुझाव रखा कि 46 वार्डों की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध किया जाए और प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा तय कर उसका धरातल पर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। आगामी पर्व-पूजा को देखते हुए सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

जनता की समस्याएं मेरी प्राथमिकता हैं। उपमहापौर के रूप में मेरा निरंतर प्रयास है कि शहर के हर वार्ड की आवाज नगर निगम के सक्षम मंच तक पहुंचे और जनहित से जुड़े कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि समय पर धरातल पर दिखाई दें। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि जनसेवा के इस संकल्प के साथ जनता की हर समस्या को उठाने और उसके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। बैठक में महापौर महोदया नगर आयुक्त महोदय उप नगर आयुक्त सम्मानित 46 वार्डों के वार्ड पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि एमडी वैश्य खान जी, एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद कुमार उर्फ भोला साह जी एवं निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

भोज की पत्तल बनी कैनवास, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ट्रायंगल में उकेरी चित्र, भारत में BRICS के विश्व नेताओं का किया यूं स्वागत

मद्य निषेध की समीक्षा अवैध शराब के बड़े खेप पकड़ने का सख्त निर्देश : जिलाधिकारी

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

error: