बिहार

मद्य निषेध की समीक्षा अवैध शराब के बड़े खेप पकड़ने का सख्त निर्देश : जिलाधिकारी

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी, दर्ज अभियोग, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, देसी एवं विदेशी शराब की जब्ती, वाहनों की जब्ती तथा आरोप पत्र समर्पण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

जब्त शराब के विनष्टीकरण की समीक्षा जब्त वाहनों के अधिहरण एवं नीलामी में तेजी के निर्देश लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन अवैध शराब के बड़े कंसाइनमेंट को पकड़ने के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर तथा बड़ा खेप पकड़ने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक, मद्य निषेध को प्रभावी रणनीति के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोज की पत्तल बनी कैनवास, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ट्रायंगल में उकेरी चित्र, भारत में BRICS के विश्व नेताओं का किया यूं स्वागत

नगरनिगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल हुई : पल्लवी गुप्ता

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

error: