पंजाब

नशे की लत और पैसे कमाने की चाह हथियार के बल पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा : बापौली थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पानीपत पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।जानकारी देते हुए डीएसपी विकास कुमार ने बताया की बापौली थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पीड़ित से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी समालखा क्षेत्र के गांव हथवाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार जल्दी पैसा कमाने की चाह और नशे की लत ने दोनों आरोपियों को अपराध की राह पर पहुंचाया और अब उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लूट की वारदात और फरार आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा सके।

Related posts

युवक के अपहरण व लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश

दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली समेत कई मामलों का लोक अदालत में निपटारा

बाइक लूटने वाले तीनों आरोपी वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीनी गई बाइक बरामद!

error: