बिहार

पीजी फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, विभिन्न कॉलेजों में कक्षाएं बंद कर छात्रों ने जताया विरोध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पीजी फीस में वृद्धि के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पटना आर्ट कॉलेज, पटना कॉलेज, बी.एन. कॉलेज, दरभंगा हाउस, वाणिज्य महाविद्यालय समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन का समर्थन किया।

छात्रों की प्रमुख मांगों में पीजी फीस वृद्धि वापस लेना, पीजी एडमिशन में विश्वविद्यालय कोटा को पुनः बहाल करना तथा सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे सातों दिन खुला रखना शामिल है। इसके अलावा छात्रों ने अन्य मांगों को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की। छात्रों के कक्षाओं के बहिष्कार और विभिन्न कॉलेजों में विरोध के कारण पूरे विश्वविद्यालय में बंद का असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: