बलिया, संजय कुमार तिवारी : गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी करीब एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
किशोरी के पिता ने मामले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।इस संबंध में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी और आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।
