बिहार

शेखपुरा में 21 जून को NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा, 2 केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच, प्रश्न-पत्र खोलने की होगी वीडियोग्राफी

शेखपुरा,  उमेश कुमार : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए शेखपुरा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में मंथन सभागार में ब्रीफिंग हुई।

परीक्षा का शेड्यूल :

  • तारीख:21 जून 2026, रविवार
  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम:सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। इसके बाद एंट्री नहीं।
  • केंद्र: जिले में 2 सेंटर – पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और डायट शेखपुरा।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम :

Advertisements
Ad 1
  1. मेटल डिटेक्टर से जांच: प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की जांच होगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री ले जाना वर्जित।
  2. प्रश्न-पत्र की वीडियोग्राफी: कस्टोडियन बैंक से प्रश्न-पत्र निकालने और केंद्र पर खोलने के दौरान अनिवार्य वीडियोग्राफी होगी।
  3. पुलिस बल तैनात:हर केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती-सह-उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।
  4. SDO-SDPO की निगरानी: अनुमंडल पदाधिकारी और SDPO पूरी परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संभालेंगे और केंद्रों का भ्रमण करेंगे।

अन्य व्यवस्थाएं :

  • पेयजल: नगर परिषद करेगा व्यवस्था।
  • बिजली: परीक्षा अवधि में निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।
  • मेडिकल: सिविल सर्जन को एम्बुलेंस, ORS, फर्स्ट एड किट और चलंत चिकित्सक दल तैनात करने का आदेश।

सख्त चेतावनी :

सरकारी परीक्षा (कदाचार निवारण) अधिनियम 2024 के तहत नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने कहा कि प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता के पुख्ता इंतजाम हैं। सभी अधिकारियों को विभागीय गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने को कहा गया है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएमए और बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

एम्स पटना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के बंद फ्लैट में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

error: