बिहार

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में चिकित्सकों, एएनएम, नर्सों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए। विदाई के मौके पर माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ. माला श्रीवास्तव को बुके, गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। बताया गया कि उन्हें सचिवालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. माला श्रीवास्तव ने अपने सहकर्मियों से कहा कि वे अस्पताल का संचालन बेहतर तरीके से करें और उनसे भी अधिक नाम कमाएं।

इस अवसर पर डॉ. माला श्रीवास्तव ने डॉ. विजय कुमार चौधरी को प्रभार सौंपा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल, विनय कुमार बिट्टू, डॉ. आरिफा, डॉ. आकांक्षा कुमारी, डॉ. शिवप्रकाश, सुनैना देवी, मिंता देवी, पप्पू कुमार, राजू कुमार, पिंटू पासवान और राजदेव सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में सम्राट प्रसाद, कृष्णा कुमार, समीर कुमार, राजू गुप्ता, माधुरी कुमारी, सुधा, अनुराधा पटेल, एमडी जैनुल आबेदिन, पूनम कुमारी, सदमा, प्रवीण, राकेश रंजन, मनीष कुमार, रामशोभित, विशाल, राजकुमार और संजू सहित अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया।

Related posts

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला