मधेपुरा, गौरव कबीर : सबसे दूर, सबसे पहले… इस मंत्र के साथ मधेपुरा जिला प्रशासन आदिवासी टोलों तक पहुंचा। डीएम अभिषेक रंजन के निर्देश पर जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत 18 मई से 24 मई तक 5 प्रखंडों के 38 ST टोलों में विशेष शिविर लगे। सोमवार को राष्ट्रव्यापी IEC अभियान के समापन पर डीएम ने डीब्रीफिंग की।
कहां-कहां लगा कैंप:
मुरलीगंज-18, बिहारीगंज-09, ग्वालपाड़ा-07, कुमारखंड-04, चौसा-01 = कुल 38 आदिवासी टोले
7 दिन में क्या मिला:
- कुल आवेदन: 153 आए, सभी का निष्पादन
- बंटे दस्तावेज: आयुष्मान कार्ड-52, जॉब कार्ड-11, सामाजिक सुरक्षा पेंशन-41, जाति प्रमाण-पत्र-20, जन्म प्रमाण-पत्र-45
- स्वास्थ्य कैंप: सभी 38 टोलों में लगा, 750 लोगों का चेकअप कर मुफ्त दवा बांटी
- हरियाली: हर टोले में वृक्षारोपण भी हुआ
जनसुनवाई: 21-23 मई
5 प्रखंडों से कुल 8 शिकायतें मिलीं – बिजली, गली-नाली, सड़क, आंगनबाड़ी भवन की मांग।
कहां से आईं शिकायतें:
ग्वालपाड़ा रेशना पंचायत संथाल टोला-03, कुमारखंड बिशनपुर बाजार-01, बिशनपुर सुंदर-01, मुरलीगंज रजनी-01, रामपुर-01, तमौट परसा-01
डीएम का सख्त निर्देश:
डीएम अभिषेक रंजन ने सभी 8 आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी व BWO को कहा – “फॉलो-अप जारी रखें, शिकायतों की रोज निगरानी हो, जनसंपर्क टूटे नहीं, जनसुनवाई और मजबूत करें।”
