बिहार

पटना में 29 से 31 मई तक होगी छठी स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप, आयोजन की तैयारियां तेज

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आगामी 29 मई से 31 मई तक रामदेव महतो सभागार में आयोजित होने वाली छठी स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन को लेकर बिहार हितैषी पुस्तकालय में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैम्पियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक आयोजन सचिव जे.पी. मेहता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चैम्पियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल आठ उप-समितियों का गठन किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कमिटी, आवासन कमिटी, भोजन व्यवस्था कमिटी, हॉल मैनेजमेंट कमिटी, स्वागत कमिटी, टूर्नामेंट टेक्निकल कमिटी, मीडिया कमिटी एवं मेडिकल व्यवस्था कमिटी शामिल हैं। पटना ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने आयोजन समिति के सदस्यों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भामाशाह समाज कल्याण ट्रस्ट भवन, विश्वकर्मा सामुदायिक भवन तथा पाटलिपुत्र परिषद मंगल तालाब में की गई है। बैठक में पटना ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य कुमार कर्मवीर, रविश रमण, बबली मिश्रा, आकाश पंकज, शेखर मेहता, साकेत कुमार, रॉकी कुमार, सुधीर कुमार, प्रीती कुमारी, निशांत कुमार, आलोक कुमार, विजय प्रकाश, भूमि कुमारी, आशुतोष कुमार, अक्षत कुमार, सुधांशु कुमार, शुभम कुमार सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: