बिहार

मिशन नौनिहाल सम्मान के बच्चों ने कहा “गुड इवनिंग सर” भावुक हुए तप्पु सिंहा

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड के एकतापुरम भोगीपुर-चकपुल स्थित मिशन नौनिहाल सम्मान के नि:शुल्क ट्यूशन केंद्र में मंगलवार का दिन भावनात्मक क्षणों से भरा रहा। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपेंद्र सिंहा उर्फ तप्पु बच्चों के बीच पहुंचे, जहां सैकड़ों बच्चों ने एक साथ “गुड इवनिंग सर” कहकर उनका स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

बच्चों की मासूम आवाज, आंखों में सपने और पढ़ाई के प्रति उत्साह देखकर तप्पु सिंहा भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के इस मिशन में वे हमेशा बच्चों और संस्थान के साथ खड़े रहेंगे। इससे पहले उन्होंने मिशन नौनिहाल सम्मान के अस्वस्थ संस्थापक-संरक्षक सुखदेव बाबू से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि सुखदेव बाबू जैसे समर्पित लोग ही समाज में बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं। इस अवसर पर ट्यूशन केंद्र के प्रबंधक विनेश पासवान, शिक्षिकाएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मुस्कान और आत्मीय माहौल ने सभी को भावुक कर दिया।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: