बिहार

नरपतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कारोबार में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीगंज पंचायत के पथराहा वार्ड संख्या-06 निवासी मुख्य कारोबारी अभिषेक कुमार, पिता सुरेश मंडल तथा दरगाहहीगंज वार्ड संख्या-05 निवासी धीरेंद्र यादव, पिता खोखा यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धीरेंद्र यादव ग्राहक खोजने का काम करता था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवीगंज क्षेत्र में कुछ लोग सूखा नशा (स्मैक) की बिक्री कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही एसआई धनजी कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को स्मैक की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 4 ग्राम स्मैक बरामद किया तथा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।

Related posts

स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात से मचा हड़कंप…

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

error: