बिहार

अररिया में स्कूलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को जिले में सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय अररिया की टीम ने विभिन्न स्कूलों में विशेष अभियान चलाया।

इस क्रम में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल और कैरियर गाइड अकैडमी में छात्र-छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को व्यवहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई और दो सफल मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके उपयोग और आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।

Advertisements
Ad 1

साथ ही, यंत्रों का लाइव प्रदर्शन कर छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पिन फ्लैग लगाए गए तथा पंपलेट व स्टिकर वितरित कर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान न केवल छात्रों के लिए उपयोगी साबित हुआ, बल्कि समाज में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: