बिहार

अररिया में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 11,417 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के चलते आम उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। वर्तमान में जिले में 11,417 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। व्यवस्था की निगरानी के तहत जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जिले की 23 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की है

जिससे आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 17 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक कुल 380 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 311 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 69 मामले अभी लंबित हैं। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, वैवाहिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: