बिहार

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर फारबिसगंज में जश्न, पटाखे व मिठाइयों के साथ मनाई खुशी

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण करने पर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पटाखे छोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मोदी-सम्राट जिंदाबाद”, “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका उत्साह और जोश से भर गया। कार्यक्रम के बीच भाजपा नेता प्रवीण कुमार, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, प्रवक्ता गणेश ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू साह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, महामंत्री शिवानी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान व रजत सिंह, मुखिया प्रदीप देव, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत व मोती खान सहित अन्य नेताओं ने नव-नियुक्त मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊर्जा और सोच के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की डबल इंजन सरकार राज्य को सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य करेगी।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: