बिहार

भैरवगंज में एसएसबी ने कराया योगाभ्यास, जवानों संग बच्चों ने लिया भाग

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 08:15 बजे से 09:00 बजे तक बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी तीनखंभा के कार्यक्षेत्र में स्थित भैरवगंज के प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का नेतृत्व सीमा चौकी तीनखंभा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुभाष सिंह की मौजूदगी में किया गया। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और एसएसबी के इस पहल की सराहना की।

Related posts

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर फारबिसगंज में जश्न, पटाखे व मिठाइयों के साथ मनाई खुशी

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

error: