उत्तरप्रदेश

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

यूपी,  संजय कुमार तिवारी : योगी सरकार सड़को को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही है कि यूपी की सड़के गड्ढा मुक्त हो गई है इसके लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है कि यूपी की सड़के गड्ढा मुक्त हो। लेकिन बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के रानीगंज बाजार से होते हुए कोटवा योगेंद्र गिरी के मठ होते हुए एन एच 31 में जाकर मिलने वाली सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसु बहा रही है।

कई वर्षो से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है लोगों को इस सड़क पर चलना काफी दुभर हो गया है आए दिन इस सड़क पर घटनाएं होती रहती है सड़क पर ई रिक्सा पलट भी जाता है। इस सड़क पर सरकार से पैसा भी पास हो चुका है कुछ दूरी तक चिप्पी साट कर ठेकेदार छोड़ भी दिया है क्योंकि यह सड़क अब चौड़ीकरण में पास हो गई है तो ठेकेदार और जेई की मिली भगत पैसे का बंदरबाट करने में जुट गए है।अब देखना होगा कि क्या अधिकारी इस मामले को संज्ञान लेते है या ऐसे ही चलता रहेगा आंख मिचौली का खेल।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए