बिहार

मनीष सिसोदिया की जमानत पर बिहार के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। दिल्ली के आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुनः साबित किया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झूठ को बार-बार बोलने से सच नही हो सकता है। पूरा देश जानता है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। हमलोगों को उम्मीद है जैसे मनीष सिसोदिया को जमानत मिली है, वैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जल्द जमानत मिलेगी। आप नेता कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: