क्राइमबिहार

राजधानी में एजेंट से 1 लाख रुपए की लूट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के मसौढ़ी में बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट को गोली मारकर एक लाख छीन कर फरार हो गया घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी मुताबिक गया के आमस थाना क्षेत्र निवासी संतोष सिंह का पुत्र अक्षय कुमार फाइनेंस कंपनी का एजेंट है वह मसौढ़ी के बलियारी और पचरूखिया गांव से कलेक्शन करके लौट रहा था जहां रास्ते में अपाचे बाइक पर तीन सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रूपयों से भरा बैग लूटने लगा जहां एजेंट के विरोध करने पर पैर में गोली मारकर बैग लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मसौढ़ी थाना का पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नववैभव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है वहीं अपराधियों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा