बिहार

जोगबनी थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली पदार्थ किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर  भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी थाना पुलिस के टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां एवं प्रतिबंधित कफ सिरप किया बरामद। यह छापेमारी जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव आजाद ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के पटेलनगर में अमित भगत के घर छापेमारी अभियान चलाकर की है। जिसमें मौके पर से ही अमित भगत को हिरासत में लेकर 72,516 पीस नशीली दवाई एवं 14 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप को बरामद करने में सफलता पाई है।

वहीं मामले को लेकर आज बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज , मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित भगत के घर भारी मात्रा में प्रतिबंध नशीली पदार्थ का भंडारण है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गई । जिसमें उक्त व्यक्ति सहित भारी मात्रा में नशीली पदार्थ बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: